"जय हिंद" दोस्तो ! स्वागत है आप सभी का Gs Focus 24 पर।
आज मेरे 365 Days Content Creation Challenge का Day 12 है। अक्सर प्रतियोगी परीक्षाओं (SSC, RRB, NTPC, Technician Grade, State Exams.. etc ) की तैयारी करते समय हम ढेर सारी किताबें तो पढ़ लेते हैं, लेकिन असली परीक्षा में वही काम आता है जो हमारे 'To-the-point' नोट्स में होता है।
आज के इस विशेष अंक में, मैं आपके साथ अपने हाथ से तैयार किए गए Important Question Bank साझा कर रहा हूँ। इसमें मैंने भारतीय राजनीति (Polity), इतिहास, अर्थशास्त्र और कला-संस्कृति के उन चुनिंदा प्रश्नों को शामिल किया है, जो आने वाली परीक्षाओं के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण हैं। खासकर BRICS 2026 और गिनी गुणांक जैसे टॉपिक्स को मैंने विशेष रूप से कवर किया है। इसमें आपको मै आपने हाथ से लिखा हुआ नोट्स एंड pdf भी दूंगा आगर क्वेश्चन मै कुछ समस्या होता है समझ नहीं आता है तो आप बताए कमेंट मै 24 घंटे के अंदर आपका प्रॉब्लम को सॉल्व्ड करने की पूरी कोशिश करूंगा दोस्तो आज का ब्लॉग स्टार्ट करते है
Gs Focus 24: Important Question Bank
Day 12 / 365 Days Content Challenge
- क्षेत्रीय परिषदें (Regional Councils) किस प्रकार का निकाय हैं? वैधानिक निकाय (Statutory Bodies) - इनकी स्थापना राज्य पुनर्गठन अधिनियम, 1956 के तहत हुई।
- नवंबर 1945 में लाल किले में किन INA अधिकारियों पर मुकदमा चला? पी.के. सहगल (हिंदू), शाह नवाज खान (मुस्लिम), जी.एस. ढिल्लों (सिख)।
- INA (आजाद हिन्द फौज) के संस्थापक कौन थे? कैप्टन मोहन सिंह।
- गिनी गुणांक (Gini Coefficient) का प्रयोग क्या मापने के लिए किया जाता है? आय असमानता (Income Inequality)।
- किस हार्मोन को "लड़ो या उड़ो" (Adrenaline) कहा जाता है? एड्रेनालाईन (Adrenaline)।
- भारत में पहली प्रायोगिक विद्युत टेलीग्राफ लाइन कहाँ बिछाई गई थी? कलकत्ता और डायमंड हार्बर के बीच।
- टूसू परब (Tusu Festival) किन राज्यों में मनाया जाता है? छोटा नागपुर पठार (झारखंड, पश्चिम बंगाल, ओडिशा) के आदिवासी समुदायों द्वारा।
- सोहराई और कोहवर पेंटिंग का संबंध किस राज्य से है? झारखंड (इन्हें हाल ही में GI टैग मिला है)।
- "मर्दानी खेल" कहाँ की पारंपरिक युद्ध कला है? कोल्हापुर, महाराष्ट्र।
- अलारिप्पु, जातिस्वरम और तिल्लाना किस नृत्य के भाग हैं? भरतनाट्यम।
- थोलु बोम्मलता (छाया कठपुतली) किस राज्य की कला है? आंध्र प्रदेश।
- BRICS शिखर सम्मेलन 2025 और 2026 की मेजबानी? 2025: ब्राजील (17वां सम्मेलन) | 2026: भारत
- PM-SHRI योजना का मुख्य उद्देश्य क्या है? मौजूदा स्कूलों को 'मॉडल स्कूलों' के रूप में अपग्रेड और विकसित करना।


0 Comments