नमस्कार दोस्तों! मेरा नाम चंदन केशरी है और आज मेरे 365 Days Challenge का Day 15 है। अपनी इस यात्रा में मैं रोज़ाना आपके साथ शिक्षाप्रद और महत्वपूर्ण विषयों पर नोट्स साझा करता हूँ। आज का हमारा विषय भारत के एक ऐसे व्यक्तित्व पर है जिन्हें दुनिया एक शांत स्वभाव वाले व्यक्ति के रूप में जानती है, लेकिन भारतीय अर्थव्यवस्था को बदलने में उनका सबसे बड़ा योगदान है—डॉ. मनमोहन सिंह।
" आगर आप कॉम्पिटेटिवएग्जाम की तैयारी कर रहे है तो आज का यह पोस्ट आपके लिए बहुत महत्वपूर्ण होने वाला है। अक्सर एग्जाम्स (SSC, Railway, UPSC, State Exams) में भारत के प्रधानमंत्रियों और उनके कार्यकाल के दौरान हुए ऐतिहासिक बदलावों से सवाल पूछे जाते हैं।
आज के Day 15 Challenge में मैंने डॉ. मनमोहन सिंह के जीवन और उनके कार्यकाल से जुड़े उन सभी महत्वपूर्ण पॉइंट्स को कवर किया है जो अक्सर परीक्षा के पेपर में देखने को मिलते हैं। चाहे वह 1991 के आर्थिक सुधार (LPG Policy) हों, RTI अधिनियम हो या मनरेगा योजना, मैंने सब कुछ आसान भाषा में यहाँ नोट किया है।
नीचे दिए गए नोट्स को ध्यान से पढ़ें, क्योंकि ये आपकी तैयारी में 1-2 नंबर पक्के आयेगा!
दोस्तो आज के पोस्ट मै जितना भी क्वेश्चन बताया जाएगा सब एग्जाम के लिए इंपोटेंट होने वाला है आप बस एंड तक जरूर बने रहना लास्ट मै आपको क्विज का क्वेश्चन दूंगा देखूंगा कि कितने लोग इसको सही कर पाते है चाहिए आज का पोस्ट स्टार्ट करते है राधे राधे आप सभी को !
डॉ. मनमोहन सिंह: एक महान अर्थशास्त्री और पूर्व प्रधानमंत्री
राजनीतिक दल: भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस
जन्म: 26 सितंबर 1932 (पंजाब, पाकिस्तान)
माता-पिता: अमृत कौर एवं गुरुमुख सिंह
पत्नी: गुरशरण कौर
📌 महत्वपूर्ण ऐतिहासिक तथ्य (Exam Special)
- ➤ जून 1991 (वैश्वीकरण और उदारीकरण): भारत में आर्थिक सुधारों की शुरुआत इन्हीं के नेतृत्व में हुई।
- ➤ RTI अधिनियम (2005): सूचना का अधिकार कानून पारित किया, जिससे शासन में पारदर्शिता आई।
- ➤ प्रधानमंत्री कार्यकाल: 2004 से 2014 तक भारत के 14वें प्रधानमंत्री और पहले सिख प्रधानमंत्री रहे।
- ➤ मनरेगा योजना (2005): ग्रामीण रोजगार की दिशा में ऐतिहासिक कदम डॉ. मनमोहन सिंह के कार्यकाल में ही लागू हुआ।
🏆 प्रमुख पुरस्कार एवं सम्मान
- पद्म विभूषण (1987): भारत का दूसरा सर्वोच्च नागरिक सम्मान।
- यूरो मनी अवार्ड (1993): सर्वश्रेष्ठ वित्त मंत्री के रूप में सम्मानित।
- ऑक्सफोर्ड विश्वविद्यालय से अर्थशास्त्र में डॉक्टरेट की डिग्री।
💡 क्या आप जानते हैं? भारत-अमेरिका परमाणु समझौता (Nuclear Deal) भी इन्हीं के कार्यकाल की एक बड़ी उपलब्धि है।
प्रश्न: डॉ. मनमोहन सिंह किस सरकार के दौरान वित्त मंत्री रहे थे?
उत्तर: पी. वी. नरसिम्हा राव सरकार (1991-1996)
⭐ महत्वपूर्ण तथ्य: डॉ. मनमोहन सिंह (Quick Revision)
| विषय / प्रश्न | महत्वपूर्ण जानकारी (Short) |
|---|---|
| प्रधानमंत्री क्रम | भारत के 14वें प्रधानमंत्री (2004-2014) |
| आर्थिक सुधार (LPG) | जून 1991 में उदारीकरण की शुरुआत |
| RTI अधिनियम | वर्ष 2005 में लागू (सूचना का अधिकार) |
| मनरेगा (MGNREGA) | वर्ष 2005 में ग्रामीण रोजगार हेतु लागू |
| पद्म विभूषण | 1987 में प्राप्त (दूसरा सर्वोच्च नागरिक सम्मान) |
| वित्त मंत्री कार्यकाल | 1991-1996 (नरसिम्हा राव सरकार) |
| विशेष उपलब्धि | भारत के पहले सिख प्रधानमंत्री |
Source: Gs Focus 24 - Day 15 Challenge


0 Comments