SSC Chemistry: हाइड्रोजन और कार्बन के ये 40+ तथ्य जो हर बार परीक्षा में आते हैं!

राधे राधे दोस्तो आज के न्यू पोस्ट मै आप सभी का दिल से स्वागत करता हूं! क्या आप भी SSC, RRB या NTPC की तैयारी कर रहे हैं और Chemistry के हाइड्रोजन (Hydrogen) और कार्बन (Carbon) के टॉपिक से परेशान है तो चिंता मत मात कीजिए आगे आप आज का पोस्ट को अच्छे से पढ़ लेते है कॉपी मै नोट कर लेते है विश्वास करिए अगर इस टॉपिक से एक भी एग्जाम मै क्वेश्चन आए चाहिए ओ SSC,RRB या कोई भी एग्जाम हो इससे बाहर से एक भी क्वेश्चन नहीं आयेगा बस आपको अपने आप से वादा करना होगा आज के पोस्ट को जो बताया जाए उसको कॉपी मै नोट कर के याद करूंगा या करूंगी !

Chemistry Handwritten Notes on Hydrogen and Carbon for SSC Exams by GS FOCUS 24 - Hydrogen Discovery, Diamond vs Graphite"
दोस्तो आप सभी को पता चल गया होगा कि आज हम क्या पढ़ने वाले है ! मै आपको नीचे मै हाथ से लिखा हुआ नोट्स दूंगा उसको देख कर आप अपने कॉपी मै नोट कर लेना और उसको याद करना इससे बाहर से एक भी क्वेश्चन नहीं बनेगा! 


Hydrogen & Its Compounds

GS FOCUS 24 Special Notes
★ खोज (Discovery)
हाइड्रोजन की खोज हेनरी कैवेंडिश ने सन् 1766 में की थी।
हाइड्रोजन का परमाणु क्रमांक (Atomic Number) एक (1) है, क्योंकि इसके नाभिक में केवल एक प्रोटॉन पाया जाता है।
★ Unique Fact
हाइड्रोजन अकेला ऐसा तत्व है जो बिना न्यूट्रॉन के पाया जाता है।
ब्रह्मांड के संपूर्ण द्रव्यमान का लगभग 70% भाग हाइड्रोजन ही है।
पृथ्वी की सतह पर प्रचुरता के क्रम में हाइड्रोजन तीसरे स्थान पर आता है।
★ समस्थानिक (Isotopes)
हाइड्रोजन के तीन समस्थानिक होते हैं:
(i) प्रोटियम (ii) ड्यूटेरियम (iii) ट्राइटियम
ड्यूटेरियम को 'भारी हाइड्रोजन' भी कहा जाता है और ट्राइटियम रेडियोएक्टिव होता है।

हाइड्रोजन परऑक्साइड (H₂O₂)

इसकी खोज 1818 में थेनार्ड (Thenard) ने की थी।

  • यह एक रंगहीन, अति हल्का नीला द्रव है।
  • इसका उपयोग दूध और वाइन के परिरक्षण (Preservation) में किया जाता है।
  • सबसे महत्वपूर्ण: इसका उपयोग रॉकेट व पनडुब्बी में ईंधन के रूप में किया जाता है।
Follow Us: GS FOCUS 24
अब मैं आपको अपने हाथ से लिखा हुआ नोट्स देता हु आपको हेल्प करेगा कैसे कॉपी मै नोट कर आ है !
हाथ से लिखा हुआ नोट्स हाइड्रोजन और उनके जितने भी इंपोर्टेंट फैक्ट है सब


Topic: Carbon (कार्बन)

GS FOCUS 24 - One Liner & MCQ Notes
कार्बन एक अधातु (Non-metal) है।
कार्बन का परमाणु क्रमांक 6 है।
हीरा (Diamond) और ग्रेफाइट दोनों कार्बन के अपरूप हैं।
हीरा संसार का सबसे कठोर पदार्थ है।
हीरा ताप एवं विद्युत का कुचालक होता है।
ग्रेफाइट विद्युत का सुचालक है क्योंकि इसमें मुक्त इलेक्ट्रॉन होते हैं।

Q. कार्बन का शुद्ध रूप क्या है?
(A) हीरा (B) ग्रेफाइट (C) चारकोल (D) फुलेरीन
सही उत्तर: (A) हीरा
Q. हीरे में रासायनिक बंध की प्रकृति कैसी होती है?
(a) आयनिक (b) सहसंयोजक (c) उपसहसंयोजक (d) धात्विक
सही उत्तर: (b) सहसंयोजक (Covalent)
Q. हरे फलों को कृत्रिम रूप से पकाने में क्या उपयोग होता है?
(A) एसीटिलीं (B) एथिलीन (C) एथेन (D) कार्बन डाईऑक्साइड
सही उत्तर: (b) एथिलीन (Ethylene)
ओजोन परत का रासायनिक फार्मूला: O₃
Q. क्लोरोफ्लोरो कार्बन (CFC) अधिकांश कहाँ इस्तेमाल होते हैं?
(a) माइक्रो ओवन (b) सौर हीटर (c) धुलाई मशीन (d) रेफ्रिजरेटरों में
सही उत्तर: (d) रेफ्रिजरेटरों में
Q. अम्ल वर्षा (Acid Rain) किसके कारण होती है?
(a) CO and CO₂ (b) SO₂ and NO₂ (c) ओजोन और धूल
सही उत्तर: (b) SO₂ and NO₂

कार्बन और कार्बन से जितने भी इंपॉर्टेंट एग्जाम के लिए खासकर एसएससी जीडी और एससी में बनता है क्वेश्चन सब का जो है लिस्ट इससे बाहर क्वेश्चन नहीं आएगा हंड्रेड परसेंट
दोस्तो आज का पोस्ट आप सभी को कैसा लगा कमेंट के माध्यम से बताना मात भूलना आगर अच्छा लगा तो फॉलो जरूर करिएगा ! फिर मिलते है एक और न्यू पोस्ट मै तब तक के लिए जय श्री राम ! 

Post a Comment

0 Comments