RRB NTPC QUIZ Details with answers By GS FOCUS 24 || RRB GK QUESTION LIST 2026

🌸 आप सभी को राधे-राधे! 🙏

आज की इस विशेष पोस्ट को शुरू करने से पहले आप सभी को प्यार भरा नमस्कार। साथियों, हमने यहाँ सुबह RRB NTPC परीक्षा में पूछे गए सबसे महत्वपूर्ण विज्ञान के क्विज प्रश्नों को देखा था। जैसा कि आप जानते हैं, हमारे क्विज का जो लास्ट क्वेश्चन (Question 5) था, उसमें मैंने आप सभी से कमेंट बॉक्स में आंसर देने के लिए कहा था।

तो चलिए, बिना किसी देरी के आज इन सभी 5 Important Questions का पोस्टमार्टम करते हैं! अर्थात, इन सभी प्रश्नों का पूरा सटीक और विस्तृत (Detailed) विश्लेषण देखते हैं।

📌 आप इस पोस्ट के एंड (End) तक ज़रूर बने रहिएगा ताकि कोई भी जरूरी फैक्ट आपसे मिस न हो। एक बार फिर से आप सभी को— राधे-राधे! अब चलिए, हम प्रश्नों के एक्सप्लेनेशन को स्टार्ट करते हैं। 👇



Q1. ब्रह्मांड के अध्ययन को किस रूप में जाना जाता है? [RRB NTPC Previous Year Question]
✅ सही उत्तर: C) कॉस्मोलॉजी (Cosmology)
🔥 इस प्रश्न का पूरा पोस्टमार्टम (महत्वपूर्ण तथ्य) 👇
📍 कॉस्मोलॉजी (Cosmology): यह विज्ञान की वह शाखा है जिसके अंतर्गत संपूर्ण ब्रह्मांड (Universe) के उद्भव, विकास, संरचना और उसके भविष्य का वैज्ञानिक अध्ययन किया जाता है।
📍 एंथ्रोपोलॉजी (Anthropology): इसके तहत मानव के विकास, इतिहास, उनके व्यवहार और संस्कृति का अध्ययन किया जाता है (इसे 'मानव विज्ञान' भी कहते हैं)।
📍 एटिमोलॉजी (Etymology): इसके अंतर्गत शब्दों के इतिहास (Words Origin) और उनके अर्थों के बदलते स्वरूप का अध्ययन किया जाता है कि कोई शब्द कहाँ से आया।
📍 एनाटॉमी (Anatomy): यह जीव विज्ञान की वह शाखा है जिसमें मानव शरीर या जीवों की आंतरिक संरचना (Internal Structure) और अंगों को काटकर उनके आपसी संबंध का अध्ययन किया जाता है।
Q2. लिटमस विलयन जो बैंगनी रंग का रंजक होता है, वह किस पौधे से निकाला जाता है? [RRB NTPC / Railway Exams Special]
✅ सही उत्तर: B) लाइकेन (Lichen)
🔥 इस प्रश्न का पूरा पोस्टमार्टम (महत्वपूर्ण तथ्य) 👇
📍 लाइकेन (Lichen): लिटमस विलयन थैलोफाइटा (Thallophyta) समूह के 'लाइकेन' पौधे से निकाला जाता है। जब यह विलयन न तो अम्लीय होता है और न ही क्षारीय, तब इसका प्राकृतिक रंग बैंगनी (Purple) होता है।
परीक्षा के लिए अति-महत्वपूर्ण: लाइकेन को वायु प्रदूषण का प्राकृतिक संकेतक (Air Pollution Indicator) माना जाता है। जहाँ पर हवा में सल्फर डाइऑक्साइड (SO₂) की मात्रा बढ़ती है, वहाँ लाइकेन सूखने या मरने लगते हैं।
🧪 लिटमस टेस्ट:
अम्ल (Acid): नीले लिटमस पत्र को लाल कर देता है। (याद रखने की ट्रिक: 'अशोक नीला लाल' यानी अम्ल = नीला से लाल)।
क्षार (Base): लाल लिटमस पत्र को नीला कर देता है।
🌱 अन्य प्राकृतिक संकेतक:
हल्दी (Turmeric): यह भी एक प्राकृतिक सूचक है, जो क्षार के संपर्क में आने पर लाल-भूरे रंग की हो जाती है (जैसे कपड़ों पर लगा सब्जी का दाग साबुन लगाने पर लाल हो जाता है)।
पेटूनिया (Petunia): इसके अलावा हाइड्रेंजिया और जेरेनियम जैसे फूलों की पंखुड़ियाँ भी अम्ल-क्षार की उपस्थिति दर्शाने के लिए रंग बदलती हैं।
Q3. भारत में राष्ट्रीय विज्ञान दिवस (National Science Day) कब मनाया जाता है? [RRB NTPC Previous Year Asked Question]
✅ सही उत्तर: B) 28 फरवरी
🔥 इस प्रश्न का पूरा पोस्टमार्टम (महत्वपूर्ण तथ्य) 👇
💡 क्यों मनाया जाता है?: महान भारतीय वैज्ञानिक सर सी. वी. रमन (Sir C.V. Raman) ने 28 फरवरी 1928 को अपनी प्रसिद्ध खोज रमन प्रभाव' (Raman Effect) की घोषणा की थी। इसी खोज के उपलक्ष्य में हर साल 28 फरवरी को राष्ट्रीय विज्ञान दिवस मनाया जाता है।
🧪 रमन प्रभाव (Raman Effect): जब प्रकाश की किरण किसी पारदर्शी माध्यम (जैसे द्रव या ठोस) से गुजरती है, तो प्रकाश के कणों (फोटॉन) और माध्यम के अणुओं के बीच टकराव के कारण प्रकाश का प्रकीर्णन (Scattering) होता है, जिससे उसकी तरंगदैर्घ्य (Wavelength) में बदलाव आ जाता है। इसी से पता चला कि समुद्र का रंग नीला क्यों दिखाई देता है
परीक्षा के लिए बार-बार पूछे जाने वाले फैक्ट्स:
• इस महान खोज के लिए सर सी. वी. रमन को वर्ष 1930 में भौतिकी (Physics) का नोबेल पुरस्कार दिया गया था। वह विज्ञान के क्षेत्र में नोबेल पाने वाले पहले एशियाई और अश्वेत व्यक्ति थे।
• इसके बाद वर्ष 1954 में उन्हें भारत के सर्वोच्च नागरिक सम्मान भारत रत्न से भी नवाजा गया था।
📅 शुरुआत कब हुई?: भारत सरकार ने 1986 में 28 फरवरी को राष्ट्रीय विज्ञान दिवस के रूप में नामित किया था, जिसके बाद पहला राष्ट्रीय विज्ञान दिवस  28 फरवरी 1987 को मनाया गया था।
Q4. निम्नलिखित में से किसे 'कोशिका का पावरहाउस' (ऊर्जा घर) कहा जाता है? [RRB NTPC Most Repeated Biology Question]
✅ सही उत्तर: C) माइटोकॉन्ड्रिया (Mitochondria)
🔥 इस प्रश्न का पूरा पोस्टमार्टम (महत्वपूर्ण तथ्य) 👇
💡 पावरहाउस क्यों कहते हैं?: माइटोकॉन्ड्रिया कोशिकीय श्वसन (Cellular Respiration) का मुख्य केंद्र होता है। यहाँ भोजन के ऑक्सीकरण से ऊर्जा उत्पन्न होती है, जो ATP (Adenosine Triphosphate) के रूप में संचित (Store) होती है। इसी ATP को कोशिका की उर्जा मुद्रा (Energy Currency) भी कहा जाता है।
खोज और नामकरण:
• इसकी खोज अल्टमैन (Altmann) ने वर्ष 1886 में की थी और इसे 'बायोब्लास्ट' नाम दिया था।
• लेकिन इसे 'माइटोकॉन्ड्रिया' नाम सबसे पहले **कार्ल बेंडा (Carl Benda) imp ने दिया था। (यह फैक्ट एग्जाम में बहुत बार पूछा गया है)।
🧬 अद्भुत फैक्ट: केंद्रक (Nucleus) के अलावा माइटोकॉन्ड्रिया और क्लोरोप्लास्ट (हरितलवक) ऐसे कोशिकांग हैं, जिनके पास अपना खुद का डीएनए (DNA) और राइबोसोम होता है। इसलिए इन्हें 'अर्ध-स्वायत्त कोशिकांग' भी कहते हैं।
🔬 अन्य विकल्पों का पोस्टमार्टम:
राइबोसोम (Ribosome): इसे कोशिका की प्रोटीन फैक्ट्री' (Protein Factory) कहा जाता है क्योंकि यह प्रोटीन संश्लेषण का कार्य करता है।
गॉल्जीकाय (Golgi Body): इसे कोशिका का ट्रैफिक पुलिस' (Traffic Police) कहा जाता है क्योंकि यह अणुओं के परिवहन को मैनेज करता है।
💬 Q5 [कमेंट चैलेंज प्रश्न]. निम्नलिखित में से किसे 'कोशिका की आत्मघाती थैली' (Suicide Bag) कहा जाता है? 📢 इस प्रश्न का उत्तर आप सभी ने सुबह कमेंट में दिया था!
✅ सही उत्तर: B) लाइसोसोम (Lysosome)
📝 क्लास नोट्स: इस प्रश्न का पूरा पोस्टमार्टम 👇
📍 आत्मघाती थैली (Suicide Bag): लाइसोसोम में बहुत ही शक्तिशाली पाचक एंजाइम (Hydrolytic Enzymes) होते हैं। जब कोशिका क्षतिग्रस्त या बूढ़ी हो जाती है, तो यह लाइसोसोम फट जाता है और इसके एंजाइम अपनी ही कोशिका को पचा (नष्ट कर) देते हैं। इसीलिए इसे कोशिका की 'आत्मघाती थैली' कहते हैं।
खोजकर्ता: लाइसोसोम की खोज वर्ष 1955 में बेल्जियम के वैज्ञानिक डी. डुवे (Christian de Duve) ने की थी। रेलवे परीक्षाओं में यह नाम कई बार पूछा जा चुका है।
🛡️ अन्य उपनाम: इसे कोशिका का एटम बम' (Atom Bomb) या सफाई कर्मचारी' (Garbage Disposal System) भी कहा जाता है, क्योंकि यह बाहरी हानिकारक पदार्थों और कचरे को नष्ट करके कोशिका को साफ़ रखता है।

✨ आज का पोस्टमार्टम कैसा लगा? 😅😅

साथियों, आज हमने बहुत ही आसान भाषा में इन 5 महत्वपूर्ण प्रश्नों का पूरा विश्लेषण देखा। आशा है कि आपको यह क्लास नोट्स स्टाइलपसंद आया होगा।

💬 नीचे कमेंट करके ज़रूर बताएं कि आपके 5 में से कितने सवाल सही हुए थे ! अगर आपको कुछ डाउट होता है तो आप कमेंट मै जरूर बताएगा और ये बताइयेगा की आप किस एग्जाम की तैयारी कर रहे है !

राधे-राधे! 🙏

Post a Comment

0 Comments